" मोदी तेरी सर्जिकल स्ट्राइक ने कमाल कर दिया "
मोदी तेरी सर्जिकल स्ट्राइक ने कमाल कर दिया,
सीमा पर दुश्मनो को बदहाल कर दिया , और
देश में काले धन वालो को बेहाल कर दिया।
५०० और १००० के नोट बंद करने का ज्यूँ ही फरमान हुआ,
दिहाड़ियों और ईमानदारों में जगी ख़ुशी की लहर , मगर
काले धन वालों और गन्दी राजनीती वालों में घमासान हुआ।
अब हर पल ख़ुशी और , हरियाली का एहसास होगा, क्योंकि
लगता है अब अवश्य ही भारत का विकास होगा।
देशहित में लिया एक ही फैसला आपका,
सब के दिलो में घर कर गया,
मोदी तेरी सर्जिकल स्ट्राइक ने कमाल कर दिया।
आतंकवादी अब यहां नहीं टिक पाएंगे, क्योंकि
अब आतंकियों को शह देने वाले, खुद मिटी में मिल जायेंगे।
सोचा भी नहीं था, कभी ऐसा साम्राज्य आएगा ,
मंत्री से संत्री तक अपनी मेहनत की ही खायेगा।
तेरी नीतियों ने देश में धमाल कर दिया ,
मोदी तेरी सर्जिकल स्ट्राइक ने कमाल कर दिया,
सीमा पर दुश्मनो को बदहाल कर दिया,
काले धन वालों को बेहाल कर दिया,
मोदी तेरी सर्जिकल स्ट्राइक ने कमाल कर दिया।
रचनाकार
श्री सुभाष चन्द भनवाल
शारीरिक शिक्षक,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला
संधोल ( मंडी )
हिमाचल प्रदेश।
